लंबे समय तक बीजेपी की आईटी सेल की कमान संभालने वाले अमित मालवीय की छुट्टी हो गई है। अमित मालवीय की जगह अब दीपक म्हस्के को आईटी सेल का हेड बनाया गया है।
केमिस्ट्री के प्रोफेसर अब संभालेंगे बीजेपी का आईटी सेल
बीजेपी ने अपने कई नेताओं की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। इन्ही में एक है बीजेपी आईटी सेल। बीजेपी आईटी सेल के हेड बदल दिए गए हैं। अमित मालवीय से अब ये जिम्मेदारी ले ली गई है। उनकी जगह दीप म्हस्के ये जिम्मेदारी संभालेंगे।
दीपक म्हस्के केमिस्ट्री के प्रोफेसर रहे हैं। केमिस्ट्री में एमएससी दीपक म्हस्के कभी कॉलेज में बच्चों को पढ़ाते थे और अब वो बीजेपी के आईटी सेल की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बीजेपी के लिए लंबे समय से कर रहे हैं काम
दीपक म्हस्के लंबे समय से बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। दीपक म्हस्के साल 2009 से छत्तीसगढ़ बीजेपी के आईटी सेल से जुड़े थे। म्हस्के राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के लिए चुनावी आंकड़े, वोट बैंक के गणित और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के डेटा को जुटाने का काम करते रहे हैं। इसके साथ ही उनका विश्लेषण करके राजनीतिक रणनीति बनाने में मदद भी करते रहे हैं।
खेती - किसानी से आईटी सेल तक पहुंचे दीपक म्हस्के
दरअसल दीपक म्हस्के लंबे समय तक अध्यापन करते रहे। इसके बाद वो आर्गेनिक फार्मिंग के क्षेत्र में काम करने लगे। खेती - किसानी, बागवानी का काम करते रहे। इसी बीच वो इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर शामिल हुए। दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
दीपक म्हस्के का राजनीतिक अनुभव
दीपक म्हस्के का राजनीतिक रुझान चुनावी डेटा और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के डेटा विश्लेषण की ओर रहा है. उनके द्वारा तैयार की गई डेटा रिपोर्ट्स कई सरकारी और निजी एजेंसियों द्वारा इस्तेमाल की जा चुकी हैं.
FAQ's
बीजेपी आईटी सेल का नया हेड कौन है ?
बीजेपी आईटी सेल के नए हेड हैं दीपक म्हस्के।
2. क्या बीजेपी आईटी सेल से अमित मालवीय हटा दिए गए ?
हां, अमित मालवीय को बीजेपी आईटी सेल के मुखिया पद से हटा दिया गया है।
3. दीपक म्हस्के कौन हैं ?
दीपक म्हस्के बीजेपी आईटी सेल के नए हेड हैं और वो केमिस्ट्री के प्रोफेसर रहे हैं। दीपक म्हस्के लंबे समय से बीजेपी के लिए डेटा कलेक्शन और डेटा एनालिसिस का काम करते रहे हैं।
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026। मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को एक नए और महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसने मतदाता पंजीकरण के…
देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर टिकट को लेकर चर्चाएं तेज होने लगी हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने छोटे बेटे…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। IAS की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल ने मंगलवार, 29 सितंबर…