सोमवार · विक्रम संवत् 2083 · कार्तिक कृष्ण पक्ष · अमावस्या
22 JAN 2025 · रंग-तरंग
एनकाउंटर में घायल इंस्पेक्टर की मौत, शरीर में फंसी थी गोली
· 1 min read ·
Share
यूपी के शामली में सोमवार देर रात हुए एक एनकाउंटर में घायल यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की मौत हो गई है। एनकाउंटर में सुनील कुमार के पेट में तीन गोलियां लगी थीं। ऑपरेशन में गाल ब्लेडर को हटाना पड़ा, बड़ी आंत का कुछ हिस्सा काट कर निकालना पड़ा।
गोली शरीर में फंसी थी
शुरू में उन्हें करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में हालत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता में रेफर किया गया। बीते 24 घंटे खतरे से बाहर नहीं हुए थे इंस्पेक्टर सुनील कुमार। वह वहां आईसीसीयू में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि एक गोली इंस्पेक्टर के लिवर को पार करके पीठ में अटक गई थी। इसे निकाला संभव नहीं था, इसलिए इसे छोड़ दिया गया।
हेड कांस्टेबल से बने थे एसआई
इंस्पेक्टर सुनील कुमार ठोकिया एनकाउंटर में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर बने थे। शामली में सोमवार देर रात कग्गा गैंग के चार बदमाशों के एनकाउंटर में इंस्पेक्टर सुनील कुमार भी शामिल थे। बदमाश एक कार में सवार थे। घेरे जाने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। इसी में सुनील कुमार घायल हुए थे। जवाबी कार्रवाई में STF ने चार बदमाशों को मार गिराया था।
एक लाख का इनामी था बदमाश
मारे जाने वालों की पहचान अरशद, मंजीत, सतीश के रूप में हुई। एक अज्ञात था। अरशद एक लाख का इनामी बदमाश था। चश्मदीदों का कहना था कि ये लोग एक कार में सवार होकर हरियाणा की तरफ से आ रहे थे और सहारनपुर जा रहे थे। ये बदमाश कुख्यात कग्गा गैंग के सदस्य थे। एक समय में कग्गा गैंग का इतना आतंक था कि रात में थानों में ताले लटक जाते थे।
Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में छह साल के एक बच्चे की किस्मत ने ऐसा कमाल दिखाया कि पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। सीलमपुरा के रहने वाले मेदांश रायकवार ने महज 200 रुपये के लकी ड्रॉ कूपन से…
एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। साल 2019 में आई मशहूर हॉरर फिल्म 'घोस्ट' (Ghost) की अभिनेत्री अनन्या राज का महज 35 वर्ष की आयु में निधन…
आजकल की दुनिया में डेटा हमारे आसपास हर जगह है, और इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बड़ी चुनौती हो सकती है। हम अक्सर चाहते हैं कि हमें किसी भी विषय पर सबसे सटीक और गहरी जानकारी आसानी से मिल जाए। यही…