शुक्रवार · विक्रम संवत् 2083 · भाद्रपद शुक्ल पक्ष · चतुर्दशी

17 AUG 2026 · रंग-तरंग

विक्रम भट्ट की फिल्म 'Ghost' की इस मशहूर एक्ट्रेस का 27 की उम्र में निधन, परिवार ने बताया मौत का चौंकाने वाला कारण

ananaya raj ghost actress died
ananya raj ghost actress died

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। साल 2019 में आई मशहूर हॉरर फिल्म 'घोस्ट' (Ghost) की अभिनेत्री अनन्या राज का महज 27 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अभिनेत्री के अचानक हुए इस निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक गहरे सदमे में हैं।लंबी खामोशी के बाद अब अनन्या राज के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

नींद में ही दुनिया छोड़ गईं अभिनेत्री, एक महीने बाद सामने आई खबर

अनन्या के परिवार द्वारा उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए नोट के मुताबिक, यह दुखद घटना पिछले महीने की है। अनन्या ने 15 जुलाई की सुबह नींद में ही अंतिम सांस ली थी। परिवार ने बताया कि वह पिछले एक साल से अधिक समय से गंभीर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों (Physical and Mental Health Issues) से जूझ रही थीं।परिवार ने अपनी पोस्ट में लिखा, "वह बेहद मजबूत इरादों वाली लड़की थी और एक रानी की तरह जीती थी। उसने अपनी इन दिक्कतों से उबरने के लिए एक सच्चे योद्धा (Warrior) की तरह लड़ाई लड़ी।" इस मुश्किल घड़ी में परिवार ने फैंस से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक का सफर

अनन्या राज ने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म '7 आवर्स टू गो' (7 Hours to Go) से बॉलीवुड में कदम रखा था。 इसके बाद वह 2017 में 'द फाइनल एग्जिट' में दिखाई दीं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान साल 2019 की हॉरर फिल्म 'घोस्ट' से मिली, जिसका निर्देशन मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने किया था।हिंदी सिनेमा के साथ-साथ अनन्या ने साउथ और क्षेत्रीय सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई थी। वह तेलुगु फिल्म 'थग्गेदे ले' (Thaggede Le) और तीन भाषाओं में बने प्रोजेक्ट 'मद्रासी गैंग' (Madrasi Gang) का भी हिस्सा रही थीं।35 साल की बेहद कम उम्र में उनका इस तरह चले जाना सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार "Rest in Peace" लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।