सोमवार · विक्रम संवत् 2083 · श्रावण शुक्ल पक्ष · द्वादशी

24 AUG 2026 · News

इस गांव में जमीन से सोना निकालने के लिए पहुंच रही है भारी भीड़, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा

पश्चिम केन्या का चेपोरोर गांव की जमीन इन दिनों सोना उगल रही है। हालात ये हैं कि इस गांव में रहने वाले जमीन खोदकर सोना निकालने की कोशिश में जुटे हैं और ऐसे लोगों की भारी भीड़ लगी है। 

जमीन से सोना निकलने की खबर से मचा हड़कंप

दऱअसल ये पूरा वाक्या पश्चिमी केन्या के चेपोरोर गांव (Cheporor village) का है। हाल ही में खबर फैली कि चेपोरोर गांव में जमीन खोदने पर सोना निकल रहा है। ये खबर जंगल की आग की तरह फैली और लोग यहां जमीन से सोना निकालने के लिए पहुंचने लगे। 

बीबीसी (BBC) की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां रोजाना लगभग 10000 लोग तक सोना निकालने की कोशिश करने के लिए पहुंच रहे हैं। 

कैसे शुरू हुई चेपोरोर में सोने की तलाश?

चेपोरोर में सोना मिलने की कहानी कुछ दिन पहले 33 वर्षीय मानसे लोमाचार से जुड़ी है। वह इलाके में अपनी खोई हुई बकरी खोजने गए थे। इसी दौरान उन्होंने जमीन खोदी और उन्हें करीब 3 ग्राम सोना मिल गया।

लोमाचार ने यह सोना 36,000 केन्याई शिलिंग, यानी करीब 280 डॉलर, में बेच दिया। इसके बाद उनके हाथ लगे सोने की खबर आसपास के इलाकों में तेजी से फैल गई।

यही खबर अब चेपोरोर को सोने की तलाश करने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रही है।

जमीन और पत्थरों में सोना खोज रहे लोग

चेपोरोर में पहुंचे लोग अलग-अलग तरीकों से सोना तलाश रहे हैं। कई लोग जमीन खोद रहे हैं, जबकि खुदाई के दौरान निकलने वाले पत्थरों को तोड़कर भी उनमें सोने के अंश खोजे जा रहे हैं।

केन्या में नदी किनारे सोने की तलाश पहले से होती रही है। लोग लंबे समय से नदियों की रेत को छानकर सोने के छोटे कण तलाशते रहे हैं। लेकिन चेपोरोर में हाल में सोना मिलने की खबर ने इस गतिविधि को अचानक काफी बढ़ा दिया है।

KENYA village of Cheporor

लोग सोना क्यों खोज रहे हैं?

चेपोरोर पहुंचने वाले लोगों की वजह अलग-अलग है, लेकिन आर्थिक जरूरत इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभा रही है।

कोई अपने बच्चों की स्कूल फीस भरने के लिए सोना तलाश रहा है, तो कोई घर का जरूरी सामान खरीदना चाहता है। कई लोगों के लिए कुछ ग्राम सोना भी इतनी रकम दे सकता है जिससे कुछ समय के लिए आर्थिक परेशानी कम हो जाए।

वेस्ट कोट काउंटी के डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक, कुछ युवाओं को अच्छी मात्रा में सोना मिलने की खबर के बाद लोगों का भरोसा और बढ़ गया। इसके बाद महिलाओं को भी सोना मिलने की खबर सामने आई। अगस्त में ऐसी खबरें फैलने के बाद चेपोरोर में लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई।

सोने की तलाश से गांव में बना रोजगार

चेपोरोर में सोना तलाशने आए लोगों की बढ़ती संख्या ने स्थानीय स्तर पर रोजगार और छोटे कारोबार के अवसर भी पैदा कर दिए हैं।

हजारों लोगों को खाने-पीने की चीजें, पानी और दूसरी जरूरी वस्तुओं की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में कुछ स्थानीय लोग इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे कारोबार शुरू कर रहे हैं।

इस तरह जमीन के नीचे सोना तलाशने की होड़ ने गांव की जमीन के ऊपर भी कारोबार बढ़ा दिया है।

क्या चेपोरोर में सच में बड़ी मात्रा में सोना है?

फिलहाल लोगों के पहुंचने की मुख्य वजह सोना मिलने की घटनाएं और उनसे जुड़ी खबरें हैं। कुछ लोगों को सोना मिलने से दूसरे लोगों की उम्मीद जरूर बढ़ी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति को खुदाई में बड़ी मात्रा में सोना मिल रहा है।

फिर भी चेपोरोर में भीड़ लगातार बढ़ रही है। हर दिन हजारों लोग फावड़ा और दूसरे साधारण औजार लेकर इस उम्मीद में जमीन खोद रहे हैं कि शायद अगली खुदाई में उनकी किस्मत चमक जाए।

FAQ

चेपोरोर गांव कहां है?
चेपोरोर पश्चिमी केन्या के वेस्ट कोट काउंटी में स्थित गांव है, जहां हाल में सोना मिलने की खबरों के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

चेपोरोर में कितने लोग सोना खोजने पहुंच रहे हैं?
अधिकारियों के मुताबिक, यहां एक दिन में करीब 10,000 लोग तक सोने की तलाश में पहुंच रहे हैं।

चेपोरोर में सबसे पहले सोना किसे मिला?
रिपोर्ट के मुताबिक, 33 वर्षीय मानसे लोमाचार को अपनी खोई हुई बकरी तलाशते समय करीब 3 ग्राम सोना मिला था।

3 ग्राम सोना कितने में बेचा गया?
मानसे लोमाचार ने मिले करीब 3 ग्राम सोने को 36,000 केन्याई शिलिंग यानी लगभग 280 डॉलर में बेचा।

लोग चेपोरोर में सोना क्यों खोज रहे हैं?
ज्यादातर लोग आर्थिक जरूरतों के कारण सोना तलाश रहे हैं। वे बच्चों की फीस, घर के खर्च और दूसरी जरूरी चीजों के लिए अतिरिक्त आमदनी की उम्मीद कर रहे हैं।

Frequently asked questions

लोग सोना क्यों खोज रहे हैं?
चेपोरोर पहुंचने वाले लोगों की वजह अलग-अलग है, लेकिन आर्थिक जरूरत इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभा रही है।
क्या चेपोरोर में सच में बड़ी मात्रा में सोना है?
फिलहाल लोगों के पहुंचने की मुख्य वजह सोना मिलने की घटनाएं और उनसे जुड़ी खबरें हैं। कुछ लोगों को सोना मिलने से दूसरे लोगों की उम्मीद जरूर बढ़ी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति को खुदाई में बड़ी मात्रा में सोना मिल रहा है।

Sources

  1. बीबीसी (BBC) की एक रिपोर्ट — bbc.com