24 AUG 2026 · Uncategorised
Delhi weather : अचानक दिल्ली में दिन में हो गई 'रात', मौसम का रेड अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-नोएडा में 11 बजे के बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में घने और काले बादलों ने डेरा जमा लिया है. जिससे यहां दिन में ही रात जैसा नजारा दिख रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 अगस्त को दिनभर बारिश की संभावना है. अगले 24 घंटे में रुक-रुक कर बारिश होने के चांस हैं.
दिल्ली-नोएडा में भारी बारिश
नोएडा में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है. वहीं दिल्ली के कई इलाकों में भी बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है. नोएडा के कई इलाको जलभराव की स्थिति बन गई है. जबकि दिल्ली में भी बारिश की वजह से जलभराव देखा जा रहा है. जबकि ट्रैफिक जाम की स्थिति दिल्ली के कई इलाकों में देखी जा रही है.
दिल्ली के इन इलाकों में अलर्ट
सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी आज दिनभर झमाझम बारिश की संभावना बन रही है.