{
    "url": "https://prathampost.com/flydubai-flight-crisis-who-is-smit-machachar",
    "title": "Flydubai Flight Crisis: कौन हैं भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार? हवा में बचाई सैंकड़ों लोगों की जान, नेतान्याहू ने गले लगाया",
    "type": "news",
    "summary": "An article explaining flydubai Flight Crisis: कौन हैं भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार? हवा में बचाई सैंकड़ों लोगों की जान, नेतान्याहू ने गले लगाया. कैप्टन स्मित मच्छार भारतीय नागरिक हैं और वर्तमान में Flydubai में कैप्टन के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह करीब 11 वर्षों तक भारतीय एयरलाइन SpiceJet के साथ जुड़े रहे थे। उपलब्ध प्रोफेशनल जानकारी के मुताबिक, उन्होंने SpiceJet में लाइन ट्रेनिंग…",
    "direct_answer": "कैप्टन स्मित मच्छार भारतीय नागरिक हैं और वर्तमान में Flydubai में कैप्टन के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह करीब 11 वर्षों तक भारतीय एयरलाइन SpiceJet के साथ जुड़े रहे थे। उपलब्ध प्रोफेशनल जानकारी के मुताबिक, उन्होंने SpiceJet में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन और सीनियर कमांडर की भूमिका भी निभाई। नई दिल्ली: Flydubai की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में बुधवार को उस समय गंभीर स्थिति पैदा हो गई, जब कॉकपिट में पायलटों के बीच कथित तौर पर हिंसक झड़प हो गई। घटना में भारतीय कैप्टन स्मित…",
    "target_question": "कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार ? Who is Capt. Smit Machchhar ?",
    "author": {
        "name": "Alka Tiwari",
        "job_title": "Editor in chief",
        "url": "https://prathampost.com/author/alka-tiwari"
    },
    "published_at": "2026-10-01T07:59:36+05:30",
    "updated_at": "2026-10-02T04:29:47+05:30",
    "freshness_note": "First published 1 October 2026.",
    "category": "दुनिया",
    "entities": [
        "flydubai flight",
        "Flydubai",
        "SpiceJet",
        "Smit Machchhar",
        "Capt",
        "Machchhar",
        "Boeing",
        "Flydubai Flight FZ1073"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार ? Who is Capt. Smit Machchhar ?",
            "answer": "कैप्टन स्मित मच्छार भारतीय नागरिक हैं और वर्तमान में Flydubai में कैप्टन के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह करीब 11 वर्षों तक भारतीय एयरलाइन SpiceJet के साथ जुड़े रहे थे। उपलब्ध प्रोफेशनल जानकारी के मुताबिक, उन्होंने SpiceJet में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन और सीनियर कमांडर की भूमिका भी निभाई।"
        },
        {
            "question": "Flydubai की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ?",
            "answer": "यह घटना Flydubai Flight FZ1073 में हुई, जो दुबई से तेल अवीव जा रही थी। विमान में करीब 174 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन और को-पायलट के बीच कथित तौर पर हिंसक घटना हुई। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया। इस दौरान विमान की ऊंचाई में भी तेज गिरावट दर्ज की गई।"
        }
    ],
    "word_count": 50,
    "reading_minutes": 1,
    "markdown_url": "https://prathampost.com/flydubai-flight-crisis-who-is-smit-machachar?format=md",
    "license": "Quotation permitted with attribution and link.",
    "content": "**नई दिल्ली:** Flydubai की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में बुधवार को उस समय गंभीर स्थिति पैदा हो गई, जब कॉकपिट में पायलटों के बीच कथित तौर पर हिंसक झड़प हो गई। घटना में भारतीय कैप्टन **स्मित मच्छार (Smit Machchhar)** घायल हो गए। गंभीर चोट के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों ने अंदर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया। \n\n## कौन हैं कैप्टन **स्मित मच्छार **? Who is Capt. Smit Machchhar ?\nकैप्टन **स्मित मच्छार **भारतीय नागरिक हैं और वर्तमान में **Flydubai** में कैप्टन के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह करीब 11 वर्षों तक भारतीय एयरलाइन **SpiceJet** के साथ जुड़े रहे थे। उपलब्ध प्रोफेशनल जानकारी के मुताबिक, उन्होंने SpiceJet में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन और सीनियर कमांडर की भूमिका भी निभाई। \n\nरिपोर्टों के अनुसार, **स्मित मच्छार** के पास करीब **9,750 घंटे की उड़ान का अनुभव** है। उन्होंने Boeing 737 परिवार के विमानों पर लंबे समय तक काम किया है और Flydubai में डायरेक्ट एंट्री कैप्टन के तौर पर काम कर रहे हैं। \n\n## Flydubai की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ?\nयह घटना **Flydubai Flight FZ1073** में हुई, जो दुबई से तेल अवीव जा रही थी। विमान में करीब **174 लोग** सवार थे। उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन और को-पायलट के बीच कथित तौर पर हिंसक घटना हुई। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया। इस दौरान विमान की ऊंचाई में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। \n\n[Reuters](https://www.reuters.com/world/middle-east/diverted-flydubai-flight-israel-was-not-hijacking-incident-israeli-prime-2026-09-30/) की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान करीब 14,000 फीट नीचे आया और बाद में यात्रियों तथा क्रू के सदस्यों ने कॉकपिट में पहुंचकर कथित हमलावर को काबू करने में मदद की। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के **तबुक एयरपोर्ट** की ओर मोड़ दिया गया। \n\n## घायल होने के बाद भी खोला कॉकपिट का दरवाजा\nइस पूरी घटना में कैप्टन **स्मित मच्छार** की भूमिका को लेकर खास चर्चा है। इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का इमरजेंसी रिलीज सक्रिय कर दरवाजा खोलने में मदद की।\n\nदरवाजा खुलने के बाद यात्री और क्रू सदस्य कॉकपिट में पहुंच सके और कथित हमलावर को नियंत्रित करने में मदद मिली। इसके बाद विमान में मौजूद अन्य पायलटों ने विमान को तबुक में सुरक्षित उतारा। शुरुआती कुछ रिपोर्टों में विमान को उतारने को लेकर अलग-अलग विवरण सामने आए थे, लेकिन Reuters ने बताया कि उड़ान में मौजूद दूसरे [Flydubai](https://www.flydubai.com/en-in/) पायलटों ने लैंडिंग कराई। \n\n## सऊदी अरब के अस्पताल में भर्ती हैं भारतीय पायलट\nघटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार को सऊदी अरब के तबुक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारतीय दूतावास ने बताया कि वह स्थिर स्थिति में हैं और मिशन उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है। दूतावास ने यह भी कहा कि वह उनके परिवार के संपर्क में है और सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय कर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहा है। \n\n## प्रधानमंत्री मोदी ने भी की तारीफ\nकैप्टन स्मित मच्छार की भूमिका पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी बहादुरी और यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। \n\nइजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी स्मित मच्छार के साहस की प्रशंसा की और कहा कि उनके कदमों ने यात्रियों और क्रू को कॉकपिट में पहुंचकर स्थिति संभालने का अवसर दिया। नेतान्याहू ने मच्छार से मुलाकात की और उन्हे गले लगाया। \n\n> 💬 Post from X will appear here — https://twitter.com/netanyahu/status/2105339034700841393\n\n## घटना की जांच जारी\nFlydubai ने कॉकपिट में हुई घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि विमान को बाद में सुरक्षित रूप से तबुक में उतारा गया। हालांकि, घटना के पीछे की वजह और कथित हमले के मकसद को लेकर जांच जारी है। "
}