{
    "url": "https://prathampost.com/flydubai-flight-captain-smit-machchhar-pm-modi-praise",
    "title": "Flydubai Flight: घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मछार ने संभाला विमान, PM मोदी ने कहा- ‘भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी टाली’",
    "type": "news",
    "summary": "An article explaining flydubai Flight: घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मछार ने संभाला विमान, PM मोदी ने कहा- ‘भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी टाली’. घटना 30 सितंबर 2026 को Flydubai की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान के दौरान कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मछार और उनके को-पायलट के बीच हिंसक घटना हुई। को-पायलट पर कैप्टन पर चाकू से हमला करने का आरोप है। प्रधानमंत्र??…",
    "direct_answer": "घटना 30 सितंबर 2026 को Flydubai की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान के दौरान कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मछार और उनके को-पायलट के बीच हिंसक घटना हुई। को-पायलट पर कैप्टन पर चाकू से हमला करने का आरोप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट ने धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री की ओर…",
    "target_question": "Flydubai की फ्लाइट में क्या हुआ था?",
    "key_takeaways": [
        "Flydubai",
        "Flydubai Flight FZ1073",
        "कैप्टन स्मित मछार",
        "Smit Machchhar",
        "Captain Smit Machchhar"
    ],
    "author": {
        "name": "Alka Tiwari",
        "job_title": "Editor in chief",
        "url": "https://prathampost.com/author/alka-tiwari"
    },
    "published_at": "2026-10-01T20:57:00+05:30",
    "updated_at": "2026-10-02T03:51:23+05:30",
    "freshness_note": "First published 1 October 2026.",
    "category": "भारत",
    "entities": [
        "flydubai flight",
        "Flydubai",
        "Flydubai Flight FZ1073",
        "SpiceJet",
        "Smit Machchhar",
        "Pilot",
        "Emergency Landing"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "Flydubai की फ्लाइट में क्या हुआ था?",
            "answer": "घटना 30 सितंबर 2026 को Flydubai की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान के दौरान कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मछार और उनके को-पायलट के बीच हिंसक घटना हुई। को-पायलट पर कैप्टन पर चाकू से हमला करने का आरोप है।"
        },
        {
            "question": "कौन हैं कैप्टन स्मित मछार?",
            "answer": "कैप्टन स्मित मछार भारतीय नागरिक हैं और मुंबई के घाटकोपर से बताए जाते हैं। Flydubai में शामिल होने से पहले वह SpiceJet के साथ काम कर चुके हैं। रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने गुरुग्राम से पायलट ट्रेनिंग ली थी और वर्ष 2022 में SpiceJet छोड़कर Flydubai से जुड़े।"
        }
    ],
    "word_count": 51,
    "reading_minutes": 1,
    "markdown_url": "https://prathampost.com/flydubai-flight-captain-smit-machchhar-pm-modi-praise?format=md",
    "license": "Quotation permitted with attribution and link.",
    "content": "**नई दिल्ली:** दुबई से तेल अवीव जा रही **Flydubai Flight FZ1073** में हुई गंभीर घटना के बाद भारतीय पायलट कैप्टन [स्मित मच्छार](https://prathampost.com/flydubai-flight-crisis-who-is-smit-machachar) की बहादुरी की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। उड़ान के दौरान कॉकपिट में हुई हिंसक घटना में घायल होने के बावजूद कैप्टन मछार ने विमान को संभालने में अहम भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उनके साहस और सूझबूझ से बड़ी त्रासदी टल गई।\n\n## PM मोदी ने कैप्टन स्मित को बताया ‘हीरो’\nप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कैप्टन **स्मित मच्छार** की बहादुरी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट ने धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया।\n\nपीएम मोदी ने यह भी कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री की ओर से कही गई बात के अनुसार, **एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी को टालने में भूमिका निभाई।** प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। \n\nप्रधानमंत्री ने इससे पहले सोशल मीडिया पोस्ट में कैप्टन स्मित को ‘हीरो’ बताते हुए कहा था कि उन्होंने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दूसरों की जान बचाने के लिए साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया। \n\n## Flydubai की फ्लाइट में क्या हुआ था?\nघटना **30 सितंबर 2026** को Flydubai की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान के दौरान कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार और उनके को-पायलट के बीच हिंसक घटना हुई। को-पायलट पर कैप्टन पर चाकू से हमला करने का आरोप है। \n\nहमले में कैप्टन मछार गंभीर रूप से घायल हुए। इसी दौरान विमान की ऊंचाई में तेजी से गिरावट आई। उपलब्ध फ्लाइट-ट्रैकिंग आंकड़ों के मुताबिक विमान कुछ ही समय में हजारों फीट नीचे आ गया था। \n\n## घायल हालत में भी कॉकपिट का दरवाजा खोला\nघटना के दौरान कैप्टन **स्मित मच्छार** ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की। इसके बाद विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू के सदस्यों को अंदर पहुंचने और हमलावर को काबू करने का मौका मिला।\n\nविमान को इसके बाद सऊदी अरब के **तबुक एयरपोर्ट** की ओर मोड़ा गया, जहां उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। रिपोर्टों के अनुसार विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। \n\n## Flydubai Flight में सवार थे 174 लोग\nरिपोर्टों के मुताबिक **Flydubai Flight FZ1073** में कुल 174 लोग सवार थे। विमान दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुआ था। घटना के बाद विमान को उसके निर्धारित गंतव्य के बजाय सऊदी अरब के तबुक में उतारा गया। \n\nघटना के बाद कैप्टन स्मित मछार को तबुक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारतीय अधिकारियों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है और भारतीय मिशन उनके परिवार तथा सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है। \n\n[Flydubai Flight Crisis: कौन हैं भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार? हवा में बचाई सैंकड़ों लोगों की जान, नेतान्याहू ने गले लगाया](https://prathampost.com/flydubai-flight-crisis-who-is-smit-machachar) \n\n## पीएम मोदी ने परिवार से भी की बात\nकैप्टन स्मित की स्थिति की जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पत्नी और माता-पिता से भी बातचीत की। सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और भारतीय मिशनों द्वारा की जा रही मदद की जानकारी दी। \n\n## कौन हैं कैप्टन **स्मित मच्छार**?\nकैप्टन **स्मित मच्छार** भारतीय नागरिक हैं और मुंबई के घाटकोपर से बताए जाते हैं। Flydubai में शामिल होने से पहले वह **SpiceJet** के साथ काम कर चुके हैं। रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने गुरुग्राम से पायलट ट्रेनिंग ली थी और वर्ष 2022 में SpiceJet छोड़कर Flydubai से जुड़े। \n\nउनके भाई भी पायलट हैं और Flydubai के लिए उड़ान भरते हैं। \n\n## घटना की जांच जारी\nघटना के बाद कई देशों की एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। हमले के पीछे की वजह और को-पायलट के मकसद को लेकर अभी जांच जारी है। शुरुआती रिपोर्टों में अलग-अलग संभावनाओं का उल्लेख हुआ है, लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। Flydubai ने भी मामले की जांच के दौरान अटकलों से बचने की अपील की है। \n\nइस बीच, कैप्टन **स्मित मच्छार** की भूमिका को लेकर भारत और इजरायल के शीर्ष नेतृत्व ने सार्वजनिक रूप से उनकी सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साहस को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से एक बड़ी त्रासदी टल गई। \n\n> 💬 Post from X will appear here — https://twitter.com/narendramodi/status/2105553094004379938\n\n##"
}