{
    "url": "https://prathampost.com/did-gen-z-take-amit-malviya-s-seat-why-didn-t-he-get-a-place-in-bjp-s-new-team-after-all",
    "title": "क्या Gen Z ने ली अमित मालवीय की कुर्सी ?, BJP की नई टीम में आखिर क्यों नहीं मिली जगह ?",
    "type": "news",
    "summary": "An article explaining क्या Gen Z ने ली अमित मालवीय की कुर्सी ?, BJP की नई टीम में आखिर क्यों नहीं मिली जगह ?. भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में अपनी नई राष्ट्र्रीय पार्टी का ऐलान किया है।",
    "direct_answer": "भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में अपनी नई राष्ट्र्रीय पार्टी का ऐलान किया है। नितिन नवीन की इस नई टीम में जहां कई पुराने चेहरों की वापसी हुई है तो वहीं कुछ नेताओं को टीम से बाहर भी किया गया है। कुछ ऐसे चेहरे भी दिख रहे हैं जो आमतौर पर चर्चाओं से दूर रहे हैं। इन सबमें सबसे अधिक चर्चा अगर किसी की हो रही है तो वो हैं बीजेपी आईटी सेल के हेड रहे अमित मालवीय। अमित मालवीय को नई टीम में फिलहाल कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है। दीपक म्हस्के को आईटी सेल का प्रमुख बनाया गया है। ऐसे में…",
    "target_question": "क्या Gen Z ने ली अमित मालवीय की कुर्सी ?, BJP की नई टीम में आखिर क्यों नहीं मिली जगह ?",
    "key_takeaways": [
        "अमित मालवीय तकरीबन ग्यारह साल से बीजेपी की आईटी सेल की कमान संभाल रहे थे। सोशल मीडिया के साथ ही अमित मालवीय…"
    ],
    "author": {
        "name": "Alka Tiwari",
        "job_title": "Editor in chief",
        "url": "https://prathampost.com/author/alka-tiwari"
    },
    "published_at": "2026-08-18T14:12:00+05:30",
    "updated_at": "2026-08-22T06:04:02+05:30",
    "freshness_note": "First published 18 August 2026.",
    "tags": [
        "AMIT MALVIYA",
        "DIPAK MAHASKEY"
    ],
    "entities": [
        "gen bjp जगह"
    ],
    "key_facts": [
        {
            "claim": "\"मैं ख़ासतौर पर दीपक म्हस्के जी को बधाई देना चाहता हूं, जो मेरी जगह बीजेपी के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के हेड…",
            "value": "2089313851317834228",
            "as_of": "2026-08"
        }
    ],
    "sources": [
        {
            "title": "https://twitter.com/amitmalviya/status/2089313851317834228",
            "url": "https://twitter.com/amitmalviya/status/2089313851317834228",
            "publisher": "twitter.com"
        }
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "अमित मालवीय को क्यों हटाया गया ?",
            "answer": "बीजेपी ने अमित मालवीय को आईटी सेल प्रमुख के पद से हटाने की कोई विशेष वजह नहीं बताई है। माना जा रहा है कि Gen Z आंदोलन के बाद पार्टी ने ये फैसला लिया।"
        },
        {
            "question": "दीपक म्हस्के कौन हैं ?",
            "answer": "दीपक म्हस्के बीजेपी आईटी सेल के नए प्रमुख हैं।"
        }
    ],
    "word_count": 28,
    "reading_minutes": 1,
    "markdown_url": "https://prathampost.com/did-gen-z-take-amit-malviya-s-seat-why-didn-t-he-get-a-place-in-bjp-s-new-team-after-all?format=md",
    "license": "Quotation permitted with attribution and link.",
    "content": "![AMIT MALVIYA अमित मालवीय ](https://prathampost.com/uploads/2026/08/amitmalviya-1680144684-06bb13.webp)भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में अपनी नई राष्ट्र्रीय टीम का ऐलान किया है। नितिन नवीन की इस नई टीम में जहां कई पुराने चेहरों की वापसी हुई है तो वहीं कुछ नेताओं को टीम से बाहर भी किया गया है। कुछ ऐसे चेहरे भी दिख रहे हैं जो आमतौर पर चर्चाओं से दूर रहे हैं। इन सबमें सबसे अधिक चर्चा अगर किसी की हो रही है तो वो हैं बीजेपी आईटी सेल के हेड रहे अमित मालवीय। [अमित मालवीय](https://prathampost.com/amit-malviya-removed-from-bjp-it-cell-head-deepak-mahaskey-will-take-charge) को नई टीम में फिलहाल कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है। दीपक म्हस्के को आईटी सेल का प्रमुख बनाया गया है। ऐसे में सवाल ये कि आखिर एक दशक से अधिक समय से बीजेपी आईटी सेल का काम देख रहे अमित मालवीय को पार्टी ने क्यों हटाया ? कहीं ये Gen Z के विरोध प्रदर्शन का असर तो नहीं है ? \n\n## एक दशक से अधिक समय से सक्रिय रहे अमित मालवीय \nअमित मालवीय तकरीबन ग्यारह साल से बीजेपी की आईटी सेल की कमान संभाल रहे थे। सोशल मीडिया के साथ ही अमित मालवीय अक्सर अपने बयानों के चलते भी चर्चाओं में आ जाते। सोशल मीडिया में पार्टी की छवि के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी की छवि को बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी अमित मालवीय निभाते रहे हैं। \n\n## अचानक बाहर क्यों हुए ? \nअमित मालवीय को बीजेपी आलाकमान ने पार्टी की नई टीम में जगह क्यों नहीं दी इसे लेकर चर्चाएं जारी हैं। माना जा रहा है कि पिछले दिनों जंतर मंतर पर हुआ Gen Z का आंदोलन अमित मालवीय के जाने की एक बड़ी वजह बना है। जिस तरह से बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट्स लिखी गईं और उसने पार्टी और पीएम मोदी की छवि को बड़ा नुकसान पहुंचाया। \n\n## अमित मालवीय ने ये कहा \nबीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख के पद से हटाए जाने के बाद अमित मालवीय ने  अपने कार्यकाल को बेहतर बनाने के लिए अपने साथियों को शुक्रिया कहा है। अमित मालवीय लिखते हैं,  \"बीजेपी के सभी नए बने पदाधिकारियों को बधाई. उनकी नियुक्ति ऐसे अहम मोड़ पर हुई है, जब पार्टी नई ऊंचाइयों को छूने और अपने संदेश और संगठन को देश के कोने-कोने तक ले जाने की तैयारी कर रही है.\"\n\n\"मैं ख़ासतौर पर दीपक म्हस्के जी को बधाई देना चाहता हूं, जो मेरी जगह बीजेपी के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के हेड का काम संभालेंगे, और सह संयोजकों प्रीति गांधी जी, शिवानंद द्विवेदी जी, आलोक भट्ट जी और अरुण यादव जी को.\"\n\n[https://twitter.com/amitmalviya/status/2089313851317834228](https://twitter.com/amitmalviya/status/2089313851317834228)\n\nपार्टी ने नहीं बताई कोई वजह\n\nअमित मालवीय को हटाए जाने की कोई वजह बीजेपी ने नहीं बताई है। सार्वजनिक तौर पर इसका कोई कारण सामने नहीं आया है। पार्टी ने इसे संगठन में बदलाव की तरह पेश किया है \n\n### दीपक म्हस्के को मिली कमान\nबीजेपी ने अपने आईटी सेल ही कमान अब [दीपक म्हस्के](https://prathampost.com/amit-malviya-removed-from-bjp-it-cell-head-deepak-mahaskey-will-take-charge) को सौंपी है। दीपक म्हस्के केमिस्ट्री के प्रोफेसर रहे हैं। इसके साथ ही वो बीजेपी के लिए छत्तीसगढ़ में डेटा एनालिसिस और उसके  हिसाब से स्ट्रेटजी बनाते रहे हैं। \n\nसौम्य स्वभाव के दीपक म्हस्के को लाने के पीछे सबसे बड़ा मकसद पार्टी की छवि को सोशल मीडिया में सुधारना माना जा रहा है। \n\n#### बड़ा सवाल, क्या बीजेपी की डिजिटल रणनीति बदलेगी ? \nअमित मालवीय के आईटी सेल के पद से हटाए जाने और उनकी जगह दीपक म्हस्के की तैनाती बीजेपी की आगामी सोशल मीडिया स्ट्रेटजी को लेकर कई सवाल पूछने की वजह बनती है। क्या बीजेपी सोशल मीडिया में पहले से चले आ रहे अपने ट्रेंड को बदलने की कोशिश कर रही है। Gen Z के आंदोलन के बाद बनी स्थिती से निपटने के लिए क्या बीजेपी पहले से अधिक सतर्क रहेगी ? वहीं दीपक म्हस्के ने एक निजी टीवी चैनल एनडीटीवी से बातचीत में कहा है कि बीजेपी अब युवाओं तक पहुंचने के लिए इंस्टाग्राम, रील्स और प्लेटफ़ॉर्म स्पेसिफ़िक मैसेजिंग पर ज़ोर देगी. उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी मिसइन्फ़ॉर्मेशन का जवाब देने और लोगों की गलत धारणाएं दूर करने पर ध्यान देगी। \n\nदीपक म्हस्के के इस बयान से साफ होता है कि बीजेपी ने अपनी रणनीति को बदलने का मन बना लिया है। "
}