{
    "url": "https://prathampost.com/cm-dhami-visited-lohia-head-and-enjoyed-local-food",
    "title": "एक प्लेट टिक्की पर टिक गया दिल, पुराने मोहल्ले में पहुंचे सीएम धामी तो खुद को रोक न पाए",
    "type": "news",
    "summary": "An article explaining अपने मोहल्ले में पहुंचे धामी तो खुद को रोक न पाए, एक प्लेट टिक्की. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड में ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को आत्मसात करते हुए स्थानीय व्यवसाय और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पैदल चलते हुए आम लोगों के बीच पहुंचे और स्थानीय रूप से लोकप्रिय रवि के स्टॉल पर रुककर टिकी का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री को अपने…",
    "direct_answer": "मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड में ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को आत्मसात करते हुए स्थानीय व्यवसाय और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पैदल चलते हुए आम लोगों के बीच पहुंचे और स्थानीय रूप से लोकप्रिय रवि के स्टॉल पर रुककर टिकी का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप से पैदल चलते हुए देखकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने स्टॉल संचालक रवि से बातचीत कर उनके व्यवसाय के बारे में…",
    "target_question": "सीएम धामी ने कहां रुक कर चाट का स्वाद लिया ",
    "key_takeaways": [
        "अपने घर, अपने पुराने मोहल्लों में टहलते हुए सीएम धामी को अपने पुराने दिन याद आ गए। इसी बीच लोगों से बतियाते…",
        "तो हुआ यूं कि रवि की चाट की दुकान देख, दुकान पर रखा गर्म तवा देख, गर्म तवे पर तेल के छीटों की आवाज सुन और…",
        "आसपास खड़े लोग सीएम धामी की सहजता से हैरान थे। कुछ मुस्कुरा रहे थे तो कुछ उनके पुराने दिनों को याद कर रहे थे।…",
        "हालांकि सूचना विभाग ने अपनी आधिकारिक प्रेस रिलीज में इसे सीएम धामी के वोकल फॉर लोकल अभियान से जोड़ा है लेकिन…"
    ],
    "author": {
        "name": "Alka Tiwari",
        "job_title": "Editor in chief",
        "url": "https://prathampost.com/author/alka-tiwari"
    },
    "published_at": "2026-08-28T22:52:00+05:30",
    "updated_at": "2026-08-29T10:42:58+05:30",
    "freshness_note": "First published 28 August 2026.",
    "category": "उत्तराखंड",
    "entities": [
        "अपन"
    ],
    "word_count": 8,
    "reading_minutes": 1,
    "markdown_url": "https://prathampost.com/cm-dhami-visited-lohia-head-and-enjoyed-local-food?format=md",
    "license": "Quotation permitted with attribution and link.",
    "content": "![Cm dhami in khatima](https://prathampost.com/uploads/2026/08/cm-dhami-in-khatima-35342c.webp)अब कोई मुख्यमंत्री ही क्यों न बन जाए वो होता तो आखिर इंसान ही है। फिर यही बात उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी सटीक बैठती है। शुक्रवार को सीएम धामी अपने निवास उधमसिंह नगर स्थित खटीमा में थे। शाम हुई तो टहलने निकले और पास के ही लोहिया हेड इलाके में पहुंच गए। \n\n## सामने रवि की दुकान \nअपने घर, अपने पुराने मोहल्लों में टहलते हुए सीएम धामी को अपने पुराने दिन याद आ गए। इसी बीच लोगों से बतियाते, अभिवादन लेते सीएम धामी रवि के चाट स्टाल तक पहुंच गए। अब सामने थी रवि की चाट की दुकान, इधर सीएम धामी के साथ था उनका मुख्यमंत्री वाला प्रोटोकॉल। लेकिन शायद सीएम धामी आज अपने मुख्यमंत्री वाले प्रोटोकॉल से बाहर निकल कर ही अपने मोहल्ले में यूं आराम से टहल रहे थे। बिल्कुल उसी आम युवा की तरह जो कभी इन्ही इलाकों में लोगों से मिलते - जुलते अपने राजनीतिक आधार को मजबूत करने में लगा था। और जब आज धामी सत्ता के शीर्ष पर हैं तब भी उसी सहजता से अपने लोगों के बीच रहना चाहते थे। \n\n## आर्डर और फिर दिखा ये दृश्य\nतो हुआ यूं कि रवि की चाट की दुकान देख, दुकान पर रखा गर्म तवा देख, गर्म तवे पर तेल के छीटों की आवाज सुन और उसपर रखी टिक्की देख सीएम धामी भी खुद को रोक नहीं पाए। सीएम ने रवि से गर्मागरम एक प्लेट टिक्की का आर्डर दे डाला। अगले ही पल सीएम धामी के हाथों में पत्ते की प्लेट पर रखी एक गर्मागर्म टिक्की थी और उसे फूंक - फूंक कर खाते सीएम धामी थे। \n\n## टिक्की पर टिका दिल\nआसपास खड़े लोग सीएम धामी की सहजता से हैरान थे। कुछ मुस्कुरा रहे थे तो कुछ उनके पुराने दिनों को याद कर रहे थे। टिक्की पर टिका सीएम धामी का ये दिल उनकी सहजता और उनके अपनी जड़ों से जुड़े होने की गवाही जैसा है। टिक्की खत्म कर सीएम धामी ने फिर एक बार लोगों का अभिवादन किया और आगे बढ़ गए। \n\n## लोकल इज ऑलवेज वोकल\nहालांकि सूचना विभाग ने अपनी आधिकारिक प्रेस रिलीज में इसे सीएम धामी के वोकल फॉर लोकल अभियान से जोड़ा है लेकिन शायद सीएम धामी का यूं अपने लोगों से मिलना मिलाना, लोकल इज ऑलवेज वोकल जैसा है। "
}